Categories: जिला

नाबालिग के अपहरण मामले में एक को तीन वर्ष की सजा

आरोपी को कोर्ट ने दिया जमानत

परवेज अख्तर/सीवान:- फास्ट ट्रैक कोर्ट-2 सरोज कुमार श्रीवास्तव की अदालत में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने और फिरौती मांगने के मामले में उपेंद्र को दोषी पाते हुए तीन वर्ष की सजा सुनाया है. वहीं इस मामले में आरोपी के जमानत आवेदन पर सुनवाई करते हुए जमानत दे दिया. बताते चलें कि सीवान मुफस्सिल थाना के विदुती हाता निवासी टुनटुन राम ने अपने बयान में कहा था कि 27 सितंबर 2009 को मैं मैरवा गया था. जब घर पहुंचा तो पता चला कि मुफस्सिल थाना के भादा खुर्द निवासी उपेंद्र मेरी नाबालिग पुत्री को यह कहकर ले गया कि टेलर के यहां से कपड़ा लाना है. जो पहले से सिलवाने के लिए दिया गया था. आरोपी ड्राइवर उपेंद्र एक माह पूर्व से एक स्कूल में पढ़ने के लिए गाड़ी से ले जाता था. मैं अपनी पुत्री की खोजबीन किया. लेकिन जानकारी नहीं मिली. दूसरे दिन उपेंद्र फोन करके बताया कि एकमा स्टेशन आकर अपनी लड़की को ले जाइए. वहां जाने पर कोई नहीं था. उसके घर उसके पिता रामानंद से मिलकर घटना की जानकारी दिया. इसके बाद घटना की प्राथमिकी सीवान मुफस्सिल थाना में दर्ज कराया था. पुलिस दबाव के बाद आरोपी ने पीड़िता को एकमा स्टेशन पर छोड़ दिया. पीड़िता ने कोर्ट में अपने बयान के दौरान कही थी कि आरोपी मुझे बंबई ले गया था, जहां मेरे साथ दुष्कर्म किया था. कोर्ट ने दोनों को घटना का दोषी पाया था. मामले में अभियोजन की तरफ से एपीपी रघुवर सिंह बचाव पक्ष से शिवनाथ सिंह ने बहस किया. बहस सुनने के बाद कोर्ट ने भादवि की धारा-363, 366 ए में तीन -तीन वर्ष की सजा सुनाया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026