Siwan News

ट्रक पर लदे एक हजार 90 कार्टून क्रेजी रोमियो शराब बरामद

जब्त शराब का कीमत तकरीबन 40 लाख रुपये

गुप्त सूचना के अनुसार थानाध्यक्ष ने धनौती गांव के समीप से किया बरामद

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के धनौती गांव के समीप एनएच 531 पशुपतिनाथ पेट्रोल पंप के सामने सोमवार की सुबह तकरीबन 9:00 बजे के करीब पुलिस ने शंका के आधार पर एक ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर एचआर तिहत्तर 7234 में लदे एक हजार 90 कार्टून अंग्रेजी क्रेजी रोमियो शराब बरामद किया है. बताया जाता है कि ट्रक पर लादकर शराब तस्करी के लिए लाया जा रहा था इसी दौरान पुलिस ने शंका के आधार पर ट्रक की तलाशी ली. जिसके बाद ट्रक में छिपाकर रखे हजारों कार्टून अंग्रेजी शराब पाए गये. इसके बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त करना चाहा हालांकि मौके से ट्रक चालक भागने में सफल हो गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि कहीं से शराब तस्करी के लिए लाया जा रहा है. इसी गुप्त सूचना के अनुसार थाने के एएसआई शैलेश कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर गाड़ी की तलाशी लेना शुरू कर दिया. इसी क्रम में सीवान की तरफ से दरौंदा की ओर आ रही दस चक्का ट्रक को शंका के आधार पर रोककर पुलिस ने जांच पड़ताल करना शुरू किया. पुलिस ने जैसे ही चालक को हाथ देकर गाड़ी की तलाशी लेना शुरू किया इसी दौरान चालक मौके का फायदा उठाकर चंवर की तरफ भागने में सफल हो गया.बताया गया कि जब्त सभी शराब हरियाणा फैक्ट्री से निर्माण किया गया है.पुलिस ने बताया कि दीवाल में लगाए जाने वाले पुट्टी की बोरी की आड़ में छुपाकर शराब लाया जाता था.बताया गया कि जब्त एक कार्टून में तकरीबन 48 पीस 180 एमएल की क्रेजी रोमियो है.इधर जब्त सभी शराब का किमत तकरीबन 40 लाख रुपये बताया जा रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026