परवेज अख्तर/सिवान:- संविधान बचाओ संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में सिवान की लाखों जनता ने सी ए ए और आने वाले एनआरसी कानून के खिलाफ एक जबरदस्त जन मार्च का आयोजन किया जन मार्च रामराज मोड़ से शुरू होकर थाना रोड होते हुए पुराने बाटा मोड़ से होकर जेपी चौक तक पहुंचा जन मार्च में शहर के हर वर्ग के लोग इस कानून के खिलाफ अपने रोष और गुस्से को व्यक्त किया लोगों के अंदर इस काले कानून के प्रति जबरदस्त गुस्सा था लोगों ने भारत के तिरंगे झंडे को हाथ में थामे हुए और संविधान जिंदाबाद हिंदुस्तान जिंदाबाद और सीए वापस लो के गगनभेदी नारों से सिवान के आकाश को चीर के रख दिया यह प्रोटेस्ट मार्च जेपी चौक पर आकर के एक सभा के रूप में परिवर्तित हो गया जहां पर श्री शिवधारी दुबे की अध्यक्षता में वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया सभी वक्ताओं ने एक सुर में इस फासिस्ट कानून के खिलाफ लामबंद होने की शपथ ली और जनता उनके इस एहसास और भावना के साथ अपनी तालियों और अपने नारों का सहयोग देती रहे वक्ताओं ने बताया की सी ए ए भारत के संविधान की मूल भावना के विरुद्ध कानून है जोकि भेदभाव पूर्ण और विभाजन कारी प्रवृत्ति को बढ़ावा देता है
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…