दिनभर फूलों को पैरों से कुचल कर चलने वाले ही चमन की रहनुमाई का दावा करते हैं :  मो. जमा खान

तरवारा बाजार में हुआ भव्य स्वागत

परवेज अख्तर/सीवान:
पटना से सिवान आने के क्रम में रविवार को माननीय मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मो.जमा खान का तरवारा बाजार के बसंतपुर रोड में जदयू के दर्जनों नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जिसकी अध्यक्षता मोहम्मद साहिल इराकी ने की।मंत्री के पहुंचते ही नीतीश कुमार के जयकारों से पूरा बाजार गूंज उठा। इस मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री जमा ने कहा कि सूबे के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में सात निश्चय योजना कार्यक्रम समेत अल्पसंख्यक समुदाय के लिए कई योजना चलाई जा रही है। जो पूर्ण रूप से धरातल पर है।विपक्ष के सामने और दूसरा कोई मुद्दा नहीं है जिससे वर्तमान सरकार को बदनाम की जा सके। श्री जमा ने अंत में कहा कि वही लोग सरकार को बदनाम करने पर तुले हैं जो लोग दिनभर फूलों को पैरों से कुचल कर चलते हैं और शाम के समय में चमन की रहनुमाई का दावा करते हैं।

मंत्री का इंतजार करते लोग

इस दौरान तरवारा बाजार के गंडक नदी के तट पर अवस्थित अतिक्रमण कब्रिस्तान की घेराबंदी की मांग को लेकर तरवारा बाजारवासियों ने एक ज्ञापन ज्ञासुद्दीन साई के नेतृत्व में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री को सौंपा।आवेदन प्राप्त होते ही उन्होंने जल्द से जल्द कब्रिस्तान की घेराबंदी को कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रिजवान अहमद, जदयू के अब्दुल करीम रिजवी, अफजल इराकी, समाजसेवी इफ़्तेख़ार अंसारी उर्फ सोनू बाबू, मिस्टर अंसारी, शाहरुख इराकी, आमिर इराकी, सारिक इराकी, निसार इराकी, सोहैल इराकी, समीर इराकी, मोहम्मद मन्नान इराकी, सोना अंसारी, ज्ञासुद्दीन साई, मुमताज अहमद, जाहिद उर्फ रिक्की बाबू ,गोल्डेन सैफी, तौसीफ रज़ा, शाहबाज अली, मोहम्मद कैश ,मोहम्मद आशिक, तबरेज आलम, नगेंद्र कुमार यादव, मिंटू कुमार यादव, रवि कुमार राम, समेत अन्य दर्जनों लोग मौजूद रहे।

फूल माला पहनाकर स्वागत करते लोग
Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026