Categories: पटना

भूमि विवाद को ले दो सगे भाइयों में जमकर मारपीट, चार गिरफ्तार

कटिहार: फलका थाना क्षेत्र के सोहथा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों के 11 लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष उमेश पासवान ने बताया कि दोनों पक्ष के चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सोहथा के निवासी हीरालाल शर्मा ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि 12 मार्च की सुबह अपने कामत से घर लौटने पर जानकारी मिली कि उसके भाई सुधांशु कुमार सहित दिवाकर कुमार, प्रभु शर्मा, संदीप शर्मा, पप्पू शर्मा द्वारा घर में घुसकर पुत्र को धमकी दिया गया।

पूछने जाने पर सुधांशु गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। मारपीट होता देख बचाने आने पर उनकी पत्नी को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। डिक्की से बिजली बिल कलेक्शन का 25000 हजार रुपया निकाल लेने का भी आरोप लगाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के सुधांशु कुमार ने भी अपने भाई सहित चार लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर जख्मी करने तथा गले का चेन छीन लेने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष ने इस संबंध में बताया कि दोनों पक्ष से मिले आवेदन पर मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024