परवेज अख्तर/सिवान: जिले में लाभार्थियों का वैक्सीनेशन कार्य किया जा रहा है। लेकिन इस बीच एक महत्वपूर्ण खबर यह है कि अबतक वैक्सीन लेने वालों की कुल संख्या का करीब बीस फीसदी लाभार्थियों को ही दूसरे डोज का वैक्सीन मिल सका है। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर दी गयी जानकारी के अनुसार जिले में अबतक कुल 11 लाख 95 हजार 251 लाभार्थियों को वैक्सीन का डोज दिया जा चुका है। इनमें पहला डोज व दूसरा डोज लेने वाले दोनों ही प्रकार के लाभार्थी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार पहला डोज लेने वालों की संख्या 09 लाख 95 हजार 028 है जबकि दूसरा डोज लेने वाले लाभार्थियों की संख्या करीब 02 लाख 223 है। गौरतलब है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण को रोकने को लेकर जिले में वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। ऐसे में लाभार्थियों में भी वैक्सीन लेने की होड़ दिखायी दे रही है। बुधवार को भी जिले के करीब 66 सत्र स्थलों पर लाभार्थियों को वैक्सीन का डोज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार शाम पांच बजे तक कुल करीब 15 हजार लाभार्थियों को वैक्सीन का डोज दिया जा चुका था।
दूसरे डोज लेने वालों की संख्या बढ़ाने की जा रही है कवायद
मिली जानकारी के अनुसार संक्रमण से बचाव को लेकर एक मात्र उपाय वैक्सीनेशन ही है। इस तरह दूसरे डोज लेने वालों की संख्या बढ़ाने को लेकर कवायद तेज कर दी गयी है। विगत दिनों में दूसरे डोज के लिए अलग काउंटर बनाने की बात सामने आयी थी। दूसरे डोज लेने वालों की संख्या कम होने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी चिंता जाहिर किया जा चुका है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…