महाराजगंज-मशरक रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन होगा शुरू

  • एक सितंबर से चलने लगेगी रेलगाड़ी
  • छपरा कचहरी से थावे तक चलेगी ट्रेन

परवेज अख्तर/सिवान: मुख्यालय का रेलवे स्टेशन यात्रियों से डेढ़ साल बाद एक बार फिर गुलजार होने वाला है। कोरोना काल के बाद रेलवे ने महाराजगंज-मशरक रेलखंड पर रेल परिचालन की घोषणा कर दी है। इससे लोगों में खुशी देखी जा रही है। रेल सूत्रों ने बताया कि एक सितंबर से इस रेलखंड पर ट्रेन का परिचालन शुरू होगा। रेलवे ने टाइम टेबल जारी कर दिया है। पहली बार इस रेलखंड पर यात्री छपरा कचहरी से थावे तक का सफर ट्रेन से कर सकेंगे। प्रतिदिन छपरा कचहरी से मशरक, महाराजगंज, दरौंदा, सीवान होकर थावे व थावे से सीवान, दरौंदा, महाराजगंज, मशरक होकर छपरा कचहरी तक ट्रेन का परिचालन होगा।

वहीं ट्रेन चलने की घोषणा से लोगों में उत्साह है। खासकर व्यवसायी वर्ग ने रेलवे के इस निर्णय का स्वागत किया है। स्वर्णकार मंकेश्वर प्रसाद उर्फ मुन्नाजी, वृजकिशोर जायसवाल, प्रो. सुबोध कुमार सिंह, प्रो. मानवेंद्र कुमार अभय, राकेश कुमार गुप्ता, विनोद कुमार, प्रमोद सोनी, नीरज वर्णवाल, विनोद वर्णवाल व हरिशंकर आशीष ने बताया कि रेल परिचालन से व्यवसाय में वृद्धि होगी। लोगों को महंगी यात्रा से मुक्ति मिलेगी। व्यवसायियों ने कहा कि रेलवे को इस खंड पर गोरखपुर व पाटलिपुत्र तक ट्रेन चलानी चाहिए। ताकि लोगों को आवागमन में सहूलियत हो सके।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026