पटना: बिहार का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल पीएमसीएच एक बार फिर से विवादों में है। इस बार पुलिस अभिरक्षा में इलाज करा रहा कैदी सभी को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया है। बता दें, नाबालिग के अपहरण के मामले में यह कैदी सिवान जेल में बंद था। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया, जहां से वह भाग गया।
यह मामला पटना पीएमसीएच का है, जहां टाटा वार्ड से इलाज करा रहा कैदी फरार हो गया है। सुबह-सुबह शौच के लिए जाने का बहाना बनाकर वह फरार हो गया। आरोपी छपरा का रहने वाला बताया जा रहा है जिसका नाम सुधांशु राय है। वह नाबालिग के अपहरण के मामले में सिवान जेल में बीते एक महीने से बंद था। यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि सुधांशु राय 6 पुलिसकर्मी के अभिरक्षा में था, इसके बावजूद वह फरार कैसे फरार हो गया, यह सोचने का विषय है। मिली जानकारी के मुताबिक 20 सितंबर को पीएमसीएच के टाटा वार्ड में कैदी पेट में दर्द की समस्या को लेकर भर्ती हुआ था।
बताते चलें कि इस अपराधी की अभिरक्षा में 6 पुलिसकर्मी लगाए गए थे। बावजूद इसके कैदी कैसे फरार हो गया यह सोचने वाली बात है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की धरपकड़ में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…