Categories: पटना

बिहार का एक जिला ऐसा जहां इन दिनों पुलिस को जनता कह रही है थैंक्यू, जानिये क्यों

पटना: भोजपुर पुलिस द्वारा चोरी, छिनतई, लूट और गुम हुये मोबाइल की बरामदगी को लेकर शुरु किया गया अभियान रंग लाने लगी है। पुलिस ने अभी तक 60 से अधिक मोबाइल बरामद कर सत्यापन को मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया जा चुका है। खोया या लूटा गया मोबाइल बरामद होने पर मोबाइल मालिक पुलिस को थैंक्यू भी कह रही है। वर्तमान में लूटे गये आईफोन सहित 30 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद की है। आईफोन सहित दो मोबाइल की लूट के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसमें आईफोन की लूट का मामला नवादा थाना में पिछले मार्च और एक अन्य मोबाइल की छिनतई का केस उदवंतनगर थाने में जून में दर्ज हुआ था। मंगलवार को पुलिस ऑफिस में एसपी विनय तिवारी द्वारा पब्लिक को उनके मोबाइल सौंप दिया गया। इससे पहले भी चोरी गये तीस मोबाइल बरामद किये गये थे। 15 और 25 अगस्त को सभी मोबाइल उनके धारकों को लौटा दिये गये थे।

SP की विशेष टीम थानों में दर्ज मोबाइल संबंधी घटना की जानकारी एकत्रित की और उसे बरामद करने में लग जाती है। वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान तरीके से मोबाइल को खोज की जाती है। इस क्रम में टीम अबतक अलग-अलग क्षेत्रों से 60 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं।एसपी विनय तिवारी ने बताया कि मोबाइल चोरी की बढ़ रही घटनाओं को देखते हुये बरामदगी को लेकर नगर थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी है। बरामद मोबाइल के स्वामित्व का सत्यापन करने के बाद धारकों को सौंप दिया जाता है। उन्होंने पब्लिक से मोबाइल की चोरी या गुम हो जाने पर संबंधित थाने को सूचना देने की अपील की है। कहा कि थाने में मामला अवश्य दर्ज करायें, ताकि मोबाइल की बरामदगी की जा सकी। टीम में दारोगा (परीक्ष्यमान) सुशांत कुमार, चन्दन कुमार, दीपक कुमार और राजीव कुमार शामिल हैं। इधर, काफी दिन पहले चोरी गया मोबाइल मिलने से लोगों में काफी खुशी देखी गयी। इसे लेकर पब्लिक ने पुलिस को थैंक्यू भी कहा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026