दारौंदा-चैनवा स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक किनारे आग लगने से परिचालन एक घंटे तक रहा ठप

मोर्या एक्सप्रेस एवं क्लोन एक्सप्रेस चैनवा स्टेशन पर रुकी हुई थी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के लीला साह के पोखरा के सामने पूर्वोत्तर रेलवे के दारौंदा जंक्शन एवं चैनवा स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ी में शनिवार को आग लग गई। इसके बाद अफरातफरी मच गई। रेलवे कर्मियों एवं ग्रामीणों ने दारौंदा रेलवे स्टेशन अधीक्षक 12.27 बजे आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने दारौंदा से चैनवा स्टेशन के बीच ट्रेनों का परिचालन रोक दिया तथा फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी सूचना दी गई। तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ी रेलवे ट्रैक से उत्तर सड़क के किनारे से रेलवे ट्रैक के समीप लगी।

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान अप 15027 मौर्य एक्सप्रेस और क्लोन एक्सप्रेस चैनवा स्टेशन पर खड़ी रही। पुनः करीब दो बजे ट्रेनों का परिचालन सामान्य हुआ। तब जाकर सामान्य रूप से परिचालन शुरू किया गया। इधर दारौंदा जंक्शन पर यात्री करीब एक घंटे तक ट्रेन के इंतजार करते रहे। इस मौके पर शादी विवाह का मौसम होने के कारण स्टेशन पर काफी भीड़ लगी हुई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026