परवेज अख्तर/सिवान: मंडल कारा में औचक जांच के दौरान जेल प्रशासन ने एक मोबाइल, एक खाली चुनौटी, एक लाइटर एवं एक सिगरेट का पैकेट बरामद किया। अधिकारियों ने सभी वार्डों की सघन तलाशी ली। सामान्य वार्ड, महिला वार्ड सहित आदि को खंगाला गया। इस दौरान कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए। इस मामले में मंडल कारा अधीक्षक संजीव कुमार ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी कराई है।
उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि एक दिसंबर की शाम अघोहस्ताक्षरी एवं उपाधीक्षक द्वारा प्रवेश शाखा का औचक जांच एवं तलाशी ली गई। उक्त के क्रम में प्रवेश शाखा के दक्षिण दिशा में लोहे का वारंट बाक्स के 32 नंबर खंड में एक मोबाइल, एक खाली चुनौटी, एक लाइटर तथा एक सिगरेट का पैकेट लावारिस अवस्था में बरामद हुआ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…