परवेज अख्तर/सिवान : मैरवा के प्राइवेट क्लीनिक मे गर्भपात करा कर गंदगी झरही नदी में फेंकने का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। कूड़े कचरे के ढेरों मेरे इसे छुपाकर फेंकने झरही नदी तट पर गए युवकों की पिटाई भी की गई। बाद में गश्त कर रही पुलिस के वहां पहुंचने पर युवक को उसके हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह युवक अक्सर कूड़े के ढेर में दबा कर गंदगी नदी में लाकर फेंक देता है। इस बार स्थानीय लोगों ने उस पर नजर रखा था। युवक को रोककर जब कूड़े के डिब्बे को लोगों ने देखा तो उसमें तीन गंदगी (भ्रूणावशेष) थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद उस युवक को छोड़ दिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है। भ्रूण हत्या का मामला पाया गया तो प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई होगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…