परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय तितरा में दीपावली की रात ताला तोड़कर मध्याह्न भोजन के लिए रखे 10 बोरी चावल चोरी कर ली गई। इसकी सूचना प्रभारी प्रधानाध्यापिका लालपरी देवी ने मैरवा थाना को दी है। पुलिस स्टॉक पंजी और विद्यालय में जाकर शिक्षकों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की तह में जाने के प्रयास में जुटी है। प्रधानाध्यापिका ने कहा है कि विद्यालय के ऊपरी मंजिल के कमरे में मध्याह्न भोजन का साढे 51 बोरा चावल रखा हुआ था। गुरुवार को जब विद्यालय खुला तो मध्याह्न भोजन के लिए रखे गए चावल के कमरे का ताला टूटा पाया गया। देखने से ऐसा लगा की विद्यालय के कई कमरों का ताला तोड़ने का प्रयास भी किया गया है। वहीं एमडीएम के 5 क्विंटल अर्थात 10 बोरी चावल चोरी कर ली गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…