Categories: पटना

शराब के नाम पर शादी में पुलिस की तलाशी पर विपक्ष का हमला….तेजस्वी ने इसे नौटंकी बताया तो राबड़ी ने बताया निजता के अधिकार का उल्लंघन

पटना में दुल्हन औऱ महिलाओं के कमरों में पुरूष पुलिसकर्मियों का घुसकर तलाशी लेने का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसको लेकर विपक्ष भी सरकार पर हमलावर है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इसे लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार पुलिस और सरकार ही सीमा पार कर शराब को पटना पहुंचाती है। वही राबड़ी देवी ने इसे निजता के अधिकार का उल्लंघन बताया।

तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “बिहार पुलिस व सरकार ही राज्य एवं 5-6 जिलों की सीमा पार करवा कर शराब पटना पहुँचाती है तथा फिर होटलों,वैवाहिक स्थलों,दुल्हन के कपड़ों,कमरों और शौचालयों की तलाशी लेने की नौटंकी रचती है। विडंबना है शराब की तस्करी करने,कराने,बेचने और बिकवाने वालों पर ही शराब पकड़ने की ज़िम्मेवारी है।”

वही इससे पहले बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने भी पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर सरकार पर हमला बोला। राबड़ी देवी ने कहा कि “बिहार पुलिस शराबबंदी के नाम पर बिना महिला पुलिसकर्मियों के दुल्हन के कमरों और कपड़ों की तलाशी ले रही है। यह निजता के अधिकार का उल्लंघन है। बिहार में शराब कैसे व क्यों पहुँच रही है,कौन पहुँचा रहा है? उसकी जाँच और खोजबीन नहीं लेकिन उल्टा सनकी सरकार महिलाओं को ही परेशान कर रही है? ”

हालांकि कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस की इस कार्रवाई को सही करार दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस सही काम तो कर रही है, इसमें किसी को आपत्ति क्यों हो रही है?

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026