मैरवा में दो दिन में ड़ेंगू के दो मरीज मिले

  • यूपी के बुखार से पीड़ित पहुंच रहे अस्पताल
  • मरीज मिलने वाले क्षेत्र में शुरू होगा स्क्रीनिंग

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा प्रखंड में दो दिन में ड़ेंगू के दो मरीज मिल गये है। मरीज की बढ़ती संख्या के बीच ड़ेंगू के पांव पसारने की आशंका बढ़ने लगी है। नगर के बिचली बाजार के एक किशोर के बाद मुड़ियारी पंचायत के मुखिया अजय चौहान को ड़ेंगू हुआ है। जांच में एनएस वन पॉजिटीव पाया गया है। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटीव आने के बाद सीवान में भर्ती कराया गया है। अजय चौहान चार दिन पूर्व दिल्ली से वापस आये है। दिल्ली से लौटने के बाद बुखार की शिकायत पर टेस्ट कराया गया था। दो मरीज के ड़ेंगू होने से क्षेत्र में सर्दी बुखार से पीडित मरीज के ड़ेंगू के संदेहास्पद मरीज के रूप में लोग देख रहे है।

मुड़ियारी के मुखिया के ड्राइवर को भी बुखार आने की बात बतायी जा रही है। वह भी उनके साथ बाहर गया था। ग्रामीण गांव में केमिकल के छिड़काव के साथ बुखार के लक्ष्ण वाले लोगों के टेस्ट कराने की मांग कर रहे है। सीमावर्ती यूपी में बड़े पैमाने पर ड़ेंगू के मरीज मिले है। यूपी में जाने और वहां से आने वाले की संख्या रोजाना हजारों में है। ऐसे में इस क्षेत्र को ड़ेंगू को लेकर संवेदशील क्षेत्र में देखा जा रहा है। यूपी के लोग बड़े पैमाने पर इलाज के लिए पहुंच रहे है। ऐसे मरीज को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ड़ेंगू के जांच को लेकर कीट मंगाया है। हेल्थ मैनेजर ने कहा कि विभाग ड़ेंगू को लेकर गंभीर है। यूपी से आने वाले बुखार की शिकायत लेकर आने वाले मरीज पर पजर रखी जा रही है। संदिग्ध मरीज की जांच कीट से हो रही है। बिचली बाजार में स्क्रीनिंग की तैयारी चल रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026