Siwan News

आर्केस्ट्रा पिकअप पेड़ से टकराई, एक की मौत

11 घायल, पांच पटना रेफर

परवेज अख्तर/सिवान : मंगलवार की सुबह जिले में एक बार फिर से काल बनकर आई। सुबह सुबह मैरवा में बाइक के धक्के से एक अधेड़ की मौत हो गई तो देर शाम बड़हरिया के सदरपुर गांव समीप आर्केस्ट्रा पार्टी की पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें एक की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों की चीख सुनकर आसपास के लोग वहां आए और घायलों को इलाज के लिए बड़हरिया पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से पांच लोगों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में घायलों की स्थिति चिंताजनक देख उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। जबकि आधा दर्जन लोगों का इलाज खबर प्रेषण तक बड़हरिया में ही चल रहा था। मृतक गोपालगंज के मांझा थाना के धर्मपरसा गांव का गुड्डू कुमार है। इस तरह की रोज हो रही घटनाओं से लोगों में अब सड़कों पर चलने का दहशत व्याप्त है।

चीख पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीण, मचा हाहाकार

बड़हरिया- तरवारा मुख्यमार्ग के सदरपुर गांव के पास तेज रफ़्तार से जा रही एक आर्केस्ट्रा पार्टी की पिकअप सड़क के किनारे एक पकड़ी के पेड़ में टक्करा गई जिससे एक युवक की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन आर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकार घायल हो गए। मृतक युवक गोपालगंज जिला के धर्मपरसा निवासी भट्टू कुमार (20) बताया जाता है। पिकअप गाडी पेड़ और मकान के बीच में फंस गई थी। पेड़ से वाहन के टकराने की आवाज तथा घायलों के कराने की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां दौड़कर आए। गुड्डू कुमार, अरविंद श्रीवास्तव सहित दर्जनों ग्रामीणों ने गाड़ी में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घटना की सूचना पाते ही सीओ वकील सिंह, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, एसआई प्रभात कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों को इलाज़ के लिए स्थानीय पीएससी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए सिवान रेफर कर दिया। घायलों में तीन की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। विदित हो थाना क्षेत्र के भामोपाली का आर्केस्ट्रा पार्टी सफेद रंग की पिकअप (बीआर 07 जी-3320) से शादी के अवसर पर तरवारा ओर जा रहा था। तेज गति से जा रही पिकअप चालक के संतुलन खोने के कारण सदरपुर गांव स्थित एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोड़दार था कि बगल के घर वाले सहम गए और पिकअप में पीछे बैठे नर्तकियां हवा की तरह उड़ गई और सड़क पर जा गिरी। वहीं केबिन में बैठे कलाकार गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें एक की मौत घटनास्थल पर हो गई। वहीं घायलों में बडहरिया की किरण देवी (27), भामोपाली की पूजा कुमारी, सोनी कुमारी (24), कमला राव (27), बड़हरिया के मुकेश चौधरी की पुत्री मुस्कान (14), अनांद कुमार सोनी, साहपुर के गौरी शंकर (24), सोनू कुमार, बुलेट यादव, हैं, जो शादी में शिरकत करने पूरे कलाकारों के साथ तरवारा जा रहे थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026