Siwan News

​आठ माह बाद भी हत्यारे को नहीं पकड़ सकी पुलिस

सेना का जवान है मुख्य हत्यारा

​परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के बड़हरिया बाजार के मिठाई दुकानदार वीरेंद्र यादव की हत्या के आठ महीने बाद भी पुलिस मुख्य अभियुक्त फौजी उमेश यादव को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इतना ही नहीं अभियुक्त के घर के संपत्ति के कुर्की जब्ती के आदेश के एक महीने बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। पुलिस के इस रूख से नाराज वीरेंद्र के परिजनों ने पुलिस पर केस को दबाने का आरोप लगाया है। वीरेंद्र के छोटे भाई उपेंद्र यादव का कहना है कि इस मामले को लेकर पुलिस काफी निष्क्रिय है। कहना है कि डीआईजी व एसपी के आदेश के बाद भी पुलिस कश्मीर जाकर मुख्य अभियुक्त को नहीं पकड़ रही है। दरअसल वीरेंद्र यादव के हत्या का मुख्य अभियुक्त उमेश यादव सेना का जवान है। फिलहाल वह कश्मीर में तैनात है। दूसरे प्रदेश में जाने से पहले पुलिस को डीआईजी से अनुमति लेना पड़ती है। इस मामले में सारण रेंज के डीआईजी ने करीब डेढ़ महीने पूर्व स्थानीय पुलिस को कश्मीर जाने की अनुमति दे दी है। बावजूद पुलिस यह पता लगाने में अभी तक नाकाम रही कि उमेश यादव कश्मीर में किस जगह पर तैनात है। गौरतलब है कि पिछले साल 12 अक्टूबर को शाम करीब साढ़े 8 बजे बड़हरिया-जामो मार्ग पर वीरेंद्र यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। घटना उस वक्त की है जब वीरेंद्र अपने गांव नवलपुर के नूरा छपरा से बहड़रिया स्थिति अपनी दुकान पर आ रहे थे। वीरेंद्र के छोटे भाई उपेंद्र के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लेकिन पुलिस जांच में हत्या का मुख्य अभियुक्त वीरेंद्र यादव के चचेरे भाई और साढू उमेश यादव को बनाया गया। इसके साथ ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपलापुर निवासी जितेंद्र यादव, पचरूखी के नैनपुरा निवासी गोपालजी यादव व भलुआ के रामअवतार यादव को भी आरोपित किया गया। इसमें जितेंद्र यादव उमेश का छोटा बहनोई है। वहीं गोपालजी यादव उमेश के छोटे भाई रमेश का ससुर है। इस मामले में रामअवतार यादव और गोपालजी यादव फिलहाल जमानत पर हैं जबकि उमेश और जितेंद्र फरार हैं।

वीरेंद्र यादव फाइल फोटो

 

क्या कहते हैं एसपी

एसपी नवीनचंद्र झा ने कहा कि अभियुक्त फरार नहीं है बल्कि वह ड्यूटी पर तैनात है। इसकी वजह से पुलिस घर की कुर्की नहीं कर रही है। कहा कि डीआईजी से कश्मीर जाने की अनुमति मिल गई है। कश्मीर में वह कहां तैनात है इसका पता लगाया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026