Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

आर्केस्ट्रा के नर्तकी का हाथ पकड़कर नीचे गिरने मामले में जमकर चाकूबाजी

चाकूबाजी की घटना में तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के दरौंदा बाजार के समीप गुरुवार की रात आई बरात में आर्केष्ट्रा की नर्तकी का हाथ पकड़कर नीचे गिरने मामले में जमकर मारपीट और चाकूबाजी की घटना हुई. जिसमें तकरीबन आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की रात दारौदा निवासी महमूद अंसारी की पुत्री की बरात आयी हुई थी. बरात लगने के बाद दरवाजे पर आर्केष्ट्रा बज रही थी. इसी दौरान किसी युवक ने नर्तकी का हाथ पकड़ कर नीचे गिरा दिया. इसी मामले को लेकर मौके पर आर्केष्ट्रा का लुफ्त उठा रहे लोगों के बीच हो हल्ला हो गया. नर्तकी को लेकर हुए विवाद में भीड़ से किसी ने चाकूबाजी कर जनता बाजार के पूरुषोतमपुर निवासी महिउदीन अंसारी, सलीम अंसारी, सराय थाना क्षेत्र के चांप निवासी संजय अली एवं दरौंदा के राहुल साह चाकूबाजी की घटना में घायल हो गए. इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया. वहीं थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की सूचना नहीं थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026