परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा शिवाला तलाब में गुरुवार की रात जहर डाल देने से बड़ी संख्या में मछली मर जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में बगौरा निवासी भृगुनाथ सिंह के पुत्र राजीव कुमार सिंह ने थाने में असामाजिक तत्वों पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. दिए हुए आवेदन में कहा गया है कि मैंने शिवाला तालाब में मछली पालन किया है. गुरुवार की रात गांव के ही कुछ असामाजिक तत्वों तालाब के समीप पहुंचकर शराब पिये और उसके बाद तलाब में जहर डाल दिया. जिससे सारी मछली मर गई. शुक्रवार की सुबह देखा कि मछली भारी संख्या में मर गई है. तलाब के किनारे शराब की बोतल,ग्लास व जहर की पुड़िया मिली हैं. आवेदक राजीव कुमार सिंह ने कहा है कि वे एक लाख रुपए की लागत से तालाब में मछली का बीज डाला था. जो सब के सब नुकसान हो गया. पीड़ित के द्वारा प्राप्त आवेदन पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…