बड़ी खबर

आर्केस्ट्रा संचालक दंपति को उम्रकैद

परवेज अख्तर/सिवान :- अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम विनोद कुमार शुक्ला की अदालत ने हत्याकांड से जुड़े मामले में सजा के बिंदु पर सुनवाई करते हुए शुक्रवार को दोषी अभियुक्त पति-पत्नी निजामुद्दीन अहमद तथा रुखसाना खातून को आजीवन कारावास दी है। अभियुक्त निजामुद्दीन अहमद एवं रुखसाना खातून दोनों पति-पत्नी हैं तथा आंदर के फरीदपुर गांव में खुशबू आर्केस्ट्रा ग्रुप के संचालक भी हैं। अभियोजन की ओर से अदालत में बहस करने वाले अपर लोक अभियोजक रवींद्र नाथ शर्मा से मिली जानकारी के मुताबिक अदालत ने अभियुक्त निजामुद्दीन एवं उसकी पत्नी रुकसाना खातून को भादवि की धारा 302 के अंतर्गत उम्र कैद की सजा तथा भादवि की धारा 241 के अंतर्गत तीन साल सश्रम कारावास की सजा दी है। अदालत ने दोनों अभियुक्तों पर उपरोक्त दोनों धाराओं के अंतर्गत 10-10 हजार का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड नहीं देने की स्थिति में अभियुक्तों को 6 माह अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। उपरोक्त दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आंदर थाना के महमूदपुर गांव निवासी विमलेश उपाध्याय का पुत्र विकास उपाध्याय का अंश मोबाइल के नाम से आंदर बाजार में मोबाइल की दुकान थी। आंदर थाना के समीप फरीदपुर गांव के निवासी निजामुद्दीन एवं रुखसाना खातून खुशबू आर्केस्ट्रा ग्रुप का नाम से आर्केस्ट्रा चलाते थे। रुकसाना खातून के साथ विकास कुमार का नाजायज संबंध था। इसको लेकर दोनों के बीच कई बार कहासुनी भी हुई थी। 13 अप्रैल 2015 को किसी के बुलाए जाने पर विकास कुमार अपने घर से निकला, किंतु वापस नहीं लौटा। दूसरे दिन 14 अप्रैल 15 को उसका क्षत-विक्षत शव दाहा नदी के झुरमुट में पाया गया। विमलेश उपाध्याय के बयान पर खुशबू आर्केस्ट्रा संचालक के पति-पत्नी निजामुद्दीन एवं रुखसाना खातून के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। अदालत में सूचक की ओर से अधिवक्ता घनश्याम नाथ तिवारी तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्र ने बहस किया।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026