Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

आपसी विवाद में पूर्व एसडीओ के पुत्र सहित भतीजा को पीटा

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टड़ंवा गांव में आपसी विवाद में पूर्व एसडीओ समेत पुत्र व भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी पहुंची और घायलों का फर्द बयान दर्ज किया। इधर घटना को लेकर गांव में अफरा-तफरी का माहौल कुछ देर के लिए रहा। घायलों में शामिल पूर्व एसडीओ के भतीजा की हालत गंभीर बनी हुई थी। उसके सिर में काफी चोट थी। मामले में बताया जाता है कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टड़ंवा गांव निवासी सह भूत पूर्व एसडीओ (दूरसंचार विभाग) बालेश्वर कुमार एवं इसी गांव के धर्मदेव प्रसाद से किसी बात को लेकर बकझक हो गई और बात धीरे-धीरे बढ़ती गई। देखते ही देखते धर्मदेव प्रसाद के सहयोगियों ने पूर्व एसडीओ के घर पर हमला बोल दिया। इस हमले में पूर्व एसडीओ बालेश्वर कुमार, पुत्र अंजनी कुमार, भतीजा विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में विकास कुमार की हालत गंभीर है। इस घटना को लेकर घायल विकास कुमार के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें धर्मदेव प्रसाद, अजय कुमार, विजय कुमार, सुशील कुमार, संतोष कुमार, कुंवर प्रसाद, शशिरंजन कुमार, सिद्धार्थ कुमार, विकास कुमार समेत अन्य को आरोपित किया गया है। इस बाबत मुफ्फसिल थाना के अवर निरीक्षक शाहिद खान ने बताया कि घायल विकास कुमार के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

पूर्व एसडीओ का बयान लेती पुलिस

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026