गुठनी में सड़क पर नीलगाय से टकराकर आर्केस्ट्रा संचालक की मौत, बाइक सवार दूसरे युवक घायल, ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया सड़क जाम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के दरौली गुठनी मुख्य मार्ग के देवरिया गांव के समीप बुधवार की दोपहर सड़क पर नीलगाय से टकराकर एक आर्केस्ट्रा संचालक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक सवार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में मृतक की पहचान गुठनी थाना क्षेत्र के बसुवारी गांव निवासी 50 वर्षीय सीताराम गुप्ता के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि आर्केस्ट्रा संचालक सीताराम गुप्ता अपने साथी दीपक के साथ किसी काम के सिलसिले में निकला हुआ था। इसी दौरान गुठनी थाना क्षेत्र के दरौली गुठनी मुख्य मार्ग के देवरिया गांव के समीप खेतों की तरफ से दौड़ती हुई एक नीलगाय उनकी बाइक से टकरा गई। इसके बाद बाइक सवार दोनों घटनास्थल से तकरीबन 5 मीटर की दूरी पर जाकर गिरे। इस हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई।

जबकि दूसरा युवक दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रही है। इधर घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मंच गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर दरौली गुठनी मुख्य मार्ग को देवरिया गांव के समीप मृतक के शव को सड़क पर रखकर पूरी तरफ से यातायात को बाधित कर दिया। बता दें कि आर्केस्ट्रा संचालक सीताराम गुप्ता दो शादी किया हुआ है। पहली पत्नी दिल्ली में अपने बेटा नितिन गुप्ता के साथ रहती है। जबकि दूसरी पत्नी बंगाल की रहने वाली प्रतिमा देवी से शादी रचाकर उनके साथ गुठनी के तैलउर बाजार पर रंगोली म्यूजिकल ग्रुप आर्केस्ट्रा का संचालन करता था। बता दे की मृतक के दूसरी पत्नी प्रतिमा देवी का कोई संतान नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहली पत्नी के बेटा के द्वारा ही मुखाग्नि दी जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024