नौतन में सुसाइड से पहले नवविवाहिता का वीडियो वायरल, मरने से पहले पति को बताया निर्दोष, दहेज प्रताड़ना की वजह से फांसी लगाकर कर ली थी आत्महत्या

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के मराछी गांव की रहने वाली चंदन मिश्रा की नवविवाहिता पत्नी निकू कुमारी की सुसाइड मामले में नया मोड़ सामने आया है। निकू ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया था। जो घटना के एक सप्ताह बाद सोशल मीडिया पर दबाकर शेयर हो रहा है। घटना 1 जून 2022 की है। बता दें कि ससुराल वालों के दहेज प्रताड़ना की वजह से नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद ससुराल वालों ने पुलिस केस से बचने के डर से गांव के ही श्मशान घाट में महिला के शव को जलाकर दिया था। हालांकि इस घटना के एक सप्ताह गुजर जाने के बाद सोशल मीडिया पर मृतका का वायरल वीडियो घटना की पोल खोलकर रख दिया है। मरने से पहले दुनिया छोड़कर जाने की बात करती हुई महिला अपने पति को बेकसूर बता रही है जबकि ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगा रही है। इधर वायरल वीडियो प्राप्त होने के बाद पुलिस भी पुख्ता सबूत के साथ मामले के एक निकट पहुंच गई है।

मृतका की माँ ने दहेज हत्या का दर्ज कराई थी प्राथमिकी

निकू हत्या मामले में उसकी माँ दरौली थाना क्षेत्र के कुम्हरी निवासी किरण देवी ने नौतन थाने में मृतका के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि मैं अपनी पुत्री निकू कुमारी का शादी 2020 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ नौतन थाना क्षेत्र के मराछी गांव निवासी अयोध्या मिश्रा के पुत्र चंदन कुमार के साथ की था। शादी के बाद से ही मेरी पुत्री निकू कुमारी के ससुर अयोध्या मिश्रा,ननद गुड़िया कुमारी,पूजा कुमारी,पति चंदन मिश्रा दहेज में बाइक नहीं देने की वजह से प्रताड़ित कर रहे थे। 1 जून 2022 को फोन के माध्यम से उन्हें सूचना मिली की उनकी पुत्री की मृत्यु हो गई है जब वह उनके घर पहुंचे तो उनके पहुंचने से पहले ससुराल वालों ने मृतका के शव को जला दिया था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में थाना कांड संख्या 125/22 दर्ज कर कार्रवाई कर रही थी। वहीं इस मामले में मृतका का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को भी पूरा माजरा समझ में आ गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026