Jiradei News in Hindi

कथा समापन दिवस पर सांध्य भजन कार्यक्रम, आयोजित

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जीरादेई प्रखंड के ठेपहां बाबू टोला के उद्धव निकेतन के तत्वावधान में सोमवार की रात संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर भजन में आए गायकों ने भगवान कृष्ण के दरबार में पुष्प अर्पित किया। गुरु वंदना प्रस्तुत कर भजन संध्या की शुरुआत की। सबसे पहले गायक हरेराम शर्मा ने अपने भजन में गुरु की महिमा की गुणगान किया। इसके बाद दूसरे स्थान पर गायक अवधेश पांडेय ने अपनी वंदना में-नाजुक दोनों भाई ना देखनी एहिसन सुगराई, मुंह जाई पुमलाई दुपहरिये में, बबुआ आव बैठ हमरी झोपड़िया में प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायक बैरिस्टर प्रसाद ने- भक्ति कबो ना होई हरिनाम के बिना, दुःखीयन के साथी के बा भगवान के बिना भजन प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। गायक पंकज राय ने- सांवरे सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया,भजन प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को खूब झुमाया। गायको का संगत तबला वादक अर्जुन सिंह और संतोष राय ने किया।इस मौके पर नेत्र विशेषज्ञ डॉ. रंजन कुमार राय, मैनेजर राय, बृजकिशोर राय, सुजीत राय, कमलेश यति, रमेश यति, राजाराम यति, रामाशीष राय, रामदास राय, कलिंदर राय समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026