परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा प्रखंड प्रमुख बेबी सिंह के पति रवि सिंह से रंगदारी में तीन लाख रुपये मांगने तथा इन्कार करने पर हत्या कर देने की धमकी मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में दारौंदा थाने में बीडीसी समेत तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी थाना कांड संख्या 226/18 दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि दारौंदा प्रमुख पति सह पकवलिया निवासी रवि सिंह 3 नवंबर की शाम बाइक लेकर दारौंदा से घर जा रहे थे। इसी दौरान दारौंदा बीआरसी मोड़ के आगे झोर पुल के समीप फलपुरा निवासी कमलेश सिंह, बगौरा निवासी अमित कुमार सिंह उर्फ भीम सिंह एवं मदारी चक निवासी सोनू कुमार यादव अपने-अपने हाथ में पिस्तौल लिए थे और मेरी गाड़ी रोक दिया। इन तीनों ने बोले कि जेल में बंद चंदन सिंह तुमसे बात करना चाहते हैं। इसके बाद कमलेश सिंह ने किसी को मोबाइल से बात कराने का प्रयास किया, लेकिन बात करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद इन तीनों ने कहा कि तीन दिन के अंदर तीन लाख रुपये हमें दो या चंदन सिंह को पहुंचा दो, नहीं देने पर तुम्हें या तुम्हारे परिवार की हत्या कर दी जाएगी। इसके बाद दारौंदा पुलिस को लिखित आवेदन देकर सुरक्षा एवं न्याय की गुहार लगाई हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…