Siwan News

हनुमान गढ़ी मंदिर में मलखन दास की तेरहवीं पर भंडारे का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान : मलमलिया हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में रविवार को संत रामलखन दास की तेरवहीं पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें अयोध्या, पटना महावीर मंदिर, इलाहाबाद, नागपुर, अरेराज, मोतिहारी, शिवहर सहित सिवान, सारण एवं गोपालगंज जिले के सभी मठों के मठाधीश एवं संत शामिल हुए। संत अंकुर दास ने बताया कि तेरहवीं भंडारा में अयोध्या के मणिपर्वत आश्रम के महंथ बैकुंठ दास, श्यामासदन के मठाधीश कृष्णदेव दास, खाक चौक के महंथ छविराम दास, नागपुर महाराष्ट्र के दीपक दास, मोतिहारी के ठेकहां मठ के महंथ राम प्रमोद दास, गोपालगंज के भरकुंइंया मठ के महंथ रितेश दास, महाराजगंज बड़ी मठ के महंथ बद्रीदास महात्यागी, छपरा के सिंगहीं मठ के महंथ अवधेश दास, कबीर कुंज बसंतपुर के महंथ अनुपम दास, सिवान के पड़ेजी धाम मठ के महंथ काशी दास, सारण के बहुआरा मठ के महंथ मोहन दास सहित विभिन्न जगहों के सैकड़ों महंथ एवं संत शामिल हुए। आचार्य हरेंद्र तिवारी ने वैष्णव रीति-रिवाज से कार्यक्रम संपन्न कराया। अवसर पर रामानंदाचार्य वैष्णव संतों ने महंथ रामलखन दास के उत्तराधिकारी शिष्य अंकुर दास को मलमलिया हनुमान गढ़ी मंदिर का उत्तराधिकारी महंथ घोषित किया। संतों द्वारा उन्हें चादर गद्दी देकर महंथ बनाया गया। संतों एवं महंथों ने उन्हें तिलक लगाकर तथा अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बसंतपुर लाल मठ के रामाश्रय दास विद्यार्थी, राघवेंद्र दास, संजीव दास, उपप्रमुख श्यामकिशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, हृदयानंद मिश्र, योगेंद्र सिंह, मनोज सिंह, राजीव सिंह, पैक़्स अध्यक्ष मुन्ना सिंह, सुदामा सिंह, गजेंद्रसिंह सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026