Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सुख समृद्धि के लिए यज्ञ जरूरी : सियाराम दास

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महाराजगंज प्रखंड के पटेढ़ी योगी ब्रह्म स्थान के प्रागंण में चल रहे नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ में रविवार की अल सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। पटेढ़ी योगी ब्रह्मा स्थान स्थित रविवार को महायज्ञ में मंत्रोंच्चारण से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है। महाराजगंज प्रखंड बिशुनपुर महुआरी, पटेढा, गरौली, रामगढा, मिश्रौलिया, शुरवीर, देवरिया, टेघड़ा, धोबवलिया समेत प्रखंड के विभिन्न गांवों से श्रद्धालुओं का प्रवचन सुनने के लिए पहले दिन से ही आने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार की संध्या प्रवचन के दौरान सियाराम दास महाराज ने कहा कि इंसान को जन्म से लेकर मृत्यु तक आराम मिलने वाला नहीं है। भागदौड़ की जिंदगी से अपनी थोड़े से समय निकाल कर भगवान को समर्पित करें। भगवान का थोड़ा सा नाम लेकर अपने उस खाते में जमा कर लेना पुण्य का काम होता है। श्रीविष्णु महायज्ञ जैसे धार्मिक अनुष्ठानों मे भाग लेने एवं धार्मिक कार्यों मे रुचि लेने से श्रद्धालुओं को जहां पूर्व जन्म के संस्कारों का पुण्य अर्जित होता है। वहीं विश्व एवं ब्रह्मांड का वातावरण की शुद्धि होती है। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में आध्यात्म के केंद्र व्यापारिक होते जा रहे है। महायज्ञ स्थल पर यज्ञधीश कन्हैया दास महाराज, काशी यज्ञाचार्य धीरज महाराज समेत अन्य आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026