परवेज अख्तर/सिवान : सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में ब्लड की कमी को देखते हुए शहर के पकड़ी मोड़ स्थित श्रीसाईं हॉस्पीटल के तत्वावधान में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. अशेष कुमार ने फीता काटकर किया। इस मौके पर श्री साईं हॉस्पीटल के 25 कर्मियों ने रक्तदान किया। सिविल सर्जन ने कहा कि रक्तदान करना महादान है। रक्त के बिना मरीज की जान चली जाती है। डोनेट किए गए रक्त किसी न किसी की जान बचाती है। दो माह से ब्लड बैंक में रक्त की कमी है। इस पर श्री साई हॉस्पीटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इस ब्लड को ऐसे ही मरीजों काे दिया जाएगा, जिनकी ब्लड के अभाव में जान जा रही है और उनके पास कोई डोनर नहीं है। अस्पताल के निदेशक डॉ. रामेश्वर कुमार ने कहा कि मीडिया के माध्यम से यह पता चला कि ब्लड बैंक में ब्लड की घोर कमी है, जिसको देखते हुए इस शिविर को आयोजित किया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…