परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी प्रखंड के मैरीटार और गांव में बुधवार की सुबह अपने मामा के घर आए बालक की सरयू में डूबने से मौत हो गई। मृतक यूपी के देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के दास नरहिया गांव निवासी उमेश पटेल का इकलौता पुत्र आदित्य कुमार (12) है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। बताया जाता है कि मैरीटार निवासी छोटेलाल पटेल की लड़की कुसुम देवी की शादी बनकटा थाना क्षेत्र के दास नरहिया निवासी उमेश पटेल के साथ हुई थी। उमेश पटेल की मृत्यु डेढ़ वर्ष पूर्व बीमारी के कारण हो गई थी। आदित्य कुमार मैरीटार निवासी अपने मामा के घर आया था। वह नहाने के लिए सरयू नदी में गया था। नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की। काफी मशक्कत के बाद एक घंटा बाद उसका शव मिला। परिजनों द्वारा गुठनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुत्री की मौत के बाद मां कुसुम देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…