परवेज अख्तर/सीवान:
जिले के दारौंदा प्रखंड के रूकुन्दीपुर पंचायत स्थित कटवार गांव में मुफ्त नेत्र जांच व फ्री मोतियाबिंद ऑपरेशन की व्यवस्था को लेकर शिविर का आयोजन किया गया रूकुन्दीपुर पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी वीआईबी बिजेंद्र सिंह के दरवाजे पर शिविर का आयोजन किया गया जहां माता राधिका देवी मेमोरियल सेवा संस्थान द्वारा संचालित महाराजा हरेंद्र किशोर सिंह हॉस्पिटल मिशन चौक मोतिहारी के विख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ धीरज कुमार पधारे। कटवार गांव की जनता के बीच डॉ धीरज कुमार ने तकरीबन 100 महिला पुलिस युवाओं का नेत्र जांच कर मुफ्त में दवा का भी वितरण किया और डॉक्टरी सलाह देते हुए कई तरह के खानपान पर भी ध्यान देने की बातें बतायी। वहीं कृषि उत्थान केन्द्र के मार्केटिंग हेड राणा रणजीत सिहं भी पहुंचे थे।
रूकुन्दीपुर पंचायत के किसानों के बीच कृषि से संबंधित कमाऊ खेती के बारे में भी जानकारी दी जाएगी जिससे किसान आत्मनिर्भर बन सके मशरूम स्ट्रौबरी हनी अनेकों तरह के फसल की जानकारी देकर किसानों को समृद्ध बनाने के लिए एक योजना का भी रविवार के दिन श्री गणेश कटवार के विजेंद्र सिंह के दरवाजे पर किया गया ,डाँक्टर धीरज रंजन पहुंचे हुए थे। जहां डॉक्टर धीरज रंजन ने तकरीबन 100 लोगों का नेत्र जांच कर मुफ्त में दवा भी दिए तथा मुफ्त में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने की बातें कहीं।मौके पर अधिवक्ता मनिष कुमार सिहं, पंकज कुमार सिंह नेम्टू सिंह, मुरारी पाण्डेय,नथू सिहं , रामचंद्र प्रसाद मुरारी अनवर निया नगीना माझी शत्रुघ्न सिंह सत्येंद्र सिंह बच्चा सिंह मोहम्मद इस्लाम तथा साहब हुसैन आदि मौजूद रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…