परवेज़ अख्तर/सीवान:
महादेवा ओपी पुलिस ने बड़हरिया स्टैंड से एक बाइक चोर को गिरफ़्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक शहर के बड़हरिया स्टैंड स्थित कपड़ा दुकानदार मैनेजर कुमार अपनी बाइक दुकान के बाहर खड़ा किए हुए थे. तभी उनके बाइक में एक युवक चाभी लगाने की कोशिश कर रहा था. तभी उसकी नजर चोर की करतूत पर पड़ी. चोर बाइक में चाभी लगाने में सफल हो गया और बाइक निकालने लगा. मैनेजर कुमार चोर- चोर हल्ला करते हुए अपने बाइक के पास दौड़े और चोर को पकड़ लिया. इससे पहले की चोर कुछ समझ पाता.
तब तक उसकी धुनाई स्थानीय लोगों द्वारा कर दी गयी. वहीं मौके का फायदा उठाकर चोर के दो साथी फरार हो गए.घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँची महादेवा ओपी पुलिस चोर को भीड़ से छुड़ा कर अपने साथ लेकर चली गयी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चोर की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नरहन गांव निवासी देवानंद चौहान के रूप में हुई हैं.फिलहाल पुलिस गिरफ़्तार चोर से लगातार पूछताछ में लगी हुई है ताकि उसके पूरे गैंग का पर्दाफाश हो सके।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…