Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मोबाइल हेल्थ पर प्रतियोगिता व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान : साईं मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा शुक्रवार को सिवान और गोपालगंज स्कूल के बच्चों के लिए मोबाइल हेल्थ पर क्या प्रभाव डालता इस विषय पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चुनिंदा पांच स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। विजेता बच्चों को लायंस क्लब के अध्यक्ष अब्दुल हामिद, सचिव अरविंद पाठक, साई हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. रामेश्वर कुमार द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में भाग लिए प्रतियोगी का नाम:संघमित्रा पब्लिक स्कूल की अमृतया सिन्हा प्रथम, अंकित सिंह द्वितीय,संकेत कुमार तृतीय स्थान पाया।दिल्ली पब्लिक स्कूल के हिमांशु कुमार प्रथम,फिरदौश आलम द्वितीय तथा आनंद कुमार गुप्ता तृतीय,बिहार पब्लिक स्कूल की सौम्या कुमारी प्रथम, आदित्य श्रीवास्तव द्वितीय तथा अदिति गुप्ता तृतीय,वातायन पब्लिक स्कूल की मुस्कान श्रीवास्तव प्रथम,निशु कुमारी द्वितीय तथा अभिज्ञान कुमार तृतीय,महावीरी स्कूल की सुरभि कुमारी प्रथम, सान्वी कुमारी द्वितीय पलक शर्मा तृतीय रहे जबकि आर एम पब्लिक स्कूल, गोपालगंज के आशीष रंजन प्रथम, सूरज कुमार द्वितीय तथा गौरव कुमार सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं दूसरी ओर श्री साईं मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल और पारस (एचएमआरआइ) पटना द्वारा शुक्रवार को साईं हॉस्पिटल के कैंपस में निश्शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन लायंस क्लब के अध्यक्ष अब्दुल हामीद, सचिव अरविंद पाठक के द्वारा किया गया।इसमें साईं हॉस्पिटल के डॉ. प्रोचेता चक्रवर्ती(जनरल फिजिशियन),पारस हॉस्पिटल के डॉ. नसीब इक़बाल कमाली(न्यूरो सर्जन),डॉ. अभिषेक आनंद(मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट), डॉ. साकेत भानु(डेंटल सर्जन) द्वारा करीब 210 मरीजों का इलाज किया। शिविर में निश्शुल्क इसीजी, बीपी, ब्लड शुगर ककी जांच की गई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024