परवेज अख्तर/सिवान : मैरवा स्थित प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय के सत्र (2017-19) के प्रशिक्षु शिक्षकों के प्रशिक्षण के सत्र समाप्ति पर विदाई समारोह का आयोजन कर महाविद्यालय के प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं को विदाई दी गई।समारोह का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य रवींद्र सिंह ने फीता काट कर किया। इस मौके पर प्रशिक्षुओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी गई, जिसकी शुरुआत छात्राओं ने स्वागत गीत से किया। कार्यक्रम में प्रथम वर्ष के प्रशिक्षु छात्रों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। वही द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु मो. असलम ने बीते हुए लम्हों की कसक याद तो होगी गाकर सभी को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि शिक्षक दीपक होता है जो जल कर पूरे समाज को ज्ञान रूपी प्रकाश से प्रकाशित करता है। आप सभी प्रशिक्षु शिक्षक भी समाज को ज्ञान के प्रकाश से प्रकाशित करे। कार्यक्रम को महाविद्यालय के व्याख्याता शंभूनाथ सिंह, अविनाश यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर व्यख्याता अजीत कुमार, अशोक सिंह, शंभूनाथ प्रसाद, प्रशिक्षु अखिलेश, अमित, राजीव, संदीप, संतोष, दिनेश, रौशन, न्यूटन, असलम, शहबाज़, सेराज, अरुण, मुन्ना, विनय, सत्येंद्र, शबनम, उर्मिला, पूजा, नेहा, संगीता सहित सैकड़ों प्रशिक्षु उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…