Siwan News

वार्षिकोत्सव पर कवि सम्मेलन सह मुशायरे का आयोजन

कवियों व शायरों की रचनाओं ने श्रोताओं को बांधे रखा

संघमित्रा पब्लिक स्कूल का मनाया गया वार्षिकोत्सव

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के सूता मिल स्थित संघमित्रा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मंगलवार की शाम विद्यालय के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में संघमित्रा एजुकेशनल सोसाइटी के तत्वावधान में भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सह मुशायरा का आयोजन किया गया। सोसायटी के सचिव सह स्कूल के चेयरमैन वरीय अधिवक्ता मनीष प्रसाद सिंह के स्वागत भाषण एवं प्राचार्या नबोनिता घोष के कुशल संचालन में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद कवि सम्मेलन सह मुशायरा अपने परवान पर चढ़ना शुरू हुआ। इस आयोजन में देश-विदेश में ख्याति अर्जित करने वाले कवियों और शायरों ने अपनी रचनाएं सुनाकर उपस्थित जन समुदाय की भरपूर तालियां बटोरीं। शायरा और कवि सम्मेलन की अध्यक्षता जाने-माने शायर डॉ.जफर कमाली ने की। वहीं दिल्ली से आए मशहूर शायर मुईन शादाब ने अपने कुशल संचालन में आयोजन को आगे बढ़ाया। मुजफरपुर कवयित्री डॉ. आरती कुमारी ने काव्यपाठ प्रारंभ किया तो श्रोताओं ने खूब तालियां बजाई। दिल्ली के आलोक श्रीवास्तव और लक्ष्मीशंकर बाजपेयी ने समरसता और सद्भाव की कविताएं प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। शायरा अलीना इतरत ने अपनी खूबसूरत गजल सुनाकर श्रोताओं का दिल जीता। हास्य और व्यंग्य के मशहुर शायरी पर खूब ठहाके लगे, रामपुर के शायर अकील नोमानी की शायरी और हाशिम फिरोजाबादी के सद्भावना के गीत का खूब रंग जमाए। अध्यक्ष डॉ. जफर कमाली ने भी अपनी रचनाओं से खूब कमाल किया। सचिव ने कहा कि जब मुशायरे और कवि सम्मेलन सिर्फ लतीफ और नकारात्मक विचारों में सिमट गए हो और बदनाम हो रहे हों, ऐसे में मुशायरा और कवि सम्मेलन का आयोजन जरूरी हो जाता है। विद्यालय के चेयरमैन मनीष प्रसाद सिंह और डीपीएस पटना के वाइस चेरयमैन संजीव कुमार का यह सकारात्मक प्रयास अत्यंत सफल रहा। नगर के सभ्रान्त लोगों की उपस्थिति ने इस आयोजन में चार चांद लगाया। अंत में मनीष प्रसाद सिंह के धन्यवाद के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026