परवेज अख्तर/बसंतपुर/सिवान :- प्रखंड के राजापुर मसान माई के पास आयोजित श्रीविष्णु महायज्ञ को ले बुधवार को हाथी, घोड़े, बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में यज्ञस्थल से चलकर 1151 कुंवारियों के अलावा काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा यज्ञ मंडप से चलकर खैरवा, कौड़िया, मलमलिया होकर खोरीपाकर तालाब के पास पहुंची जहां आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरकर कुमकुमपुर के मार्ग होते हुए यज्ञ मंडप में पहुंची जहां यज्ञ की प्रक्रिया शुरू हो गई। यज्ञ में काशी से आचार्य रामानुज के साथ 9 कर्मकांडों के विद्वान पधारे हैं। यज्ञ में 7 कुंड बनाए गए हैं। बक्सर से पधारे मधुसुदनाचार्य महाराज के नेतृत्व में यज्ञ संचालन हो रहा है। बृंदावन से रास लीला मंडली तथा दरभंगा से रामलीला पार्टी आ चुकी है। मानस मर्मज्ञ भी यहां प्रवचन के लिए पहुंच गए हैं। श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए यज्ञ स्थल आसपास मौत का कुआं, झूला तथा मेला लग चुका है। आचार्यों के अलावा पंडित मनोज पाठक तथा रामेश्वर पांडेय भी शामिल है। कलश यात्रा के साथ गजाधर सिंह, टुनटुन सिंह, साहेब साहनी, अलगू साहनी, अवधेश पांडेय, रवि राज, भिखारी साहनी, राम अयोध्या सिंह, शिवजी सिंह आदि उपस्थित थे। वहीं राजपुर के रंजन कुमार तथा खोरीपाकर के छोटेलाल चौधरी द्वारा कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। उक्त आशय की जानकारी राजद के युवा नेता पप्पू कुमार यादव ने दी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…