Categories: पटना

बेलगाम अपराधियों का तांडव, RJD के बड़े नेता को मारी गोली, हालत गंभीर

पटना: समस्तीपुर में बेलगाम अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। यहां अपराधियों ने एक राजद नेता को गोली मार दी है, जख्मी राजद नेता का इलाज गंभीर हालत में समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

घटना के संदर्भ में बताया जाता हैं कि जिले के कल्याणपुर थाना इलाके के खजुरी मठ से बांकीपुर जाने वाली सड़क की है जहां बीती रात हथियारबंद बदमाशों ने इस घटना को दिया अंजाम और बाइक सवार राजद नेता को निशाना बनाते हुए गोली मारकर जख्मी कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आनन-फानन में जख्मी राजद नेता को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी आरजेडी नेता की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के कुसैया वार्ड छह निवासी 60 वर्षीय नंदकिशोर राय के रूप में हुई है।

गोलीबारी की सूचना पर पहुंची कल्याणपुर थाना की पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जख्मी नेता नंदकिशोर राय बुधवार शाम ग्रामीण हाट से रघुनाथपुर गांव स्थित अपने बहन के घर जा रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026