Categories: पटना

बिहार विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी से…कुल 22 बैठकों में किस दिन क्या काम होंगे, जानें….

पटना: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 25 फरवरी से शुरू हो रहा है। पहले दिन विधान मंडल के संयुक्त सत्र को राज्यपाल फागू चौहान संबोधित करेंगे. सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राज्यपाल का अभिभाषण होगा .बजट सत्र में कुल 22 कार्य दिवस होंगे।

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रमाणिक प्रतियों का सदन पटल पर रखा जाना है। इसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण का प्रस्तुतीकरण और शोक प्रकाश के बाद पहले दिन सदन की कार्यवाही समाप्त होगी. 26 और 27 फरवरी को बैठक नहीं है. 28 फरवरी को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए आय-व्ययक का उपस्थापन और राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर वाद-विवाद होगा. 1 मार्च को महाशिवरात्रि की छुट्टी की वजह से बैठक नहीं होगी. 2 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर वाद-विवाद एवं सरकार का उत्तर होगा।

3 मार्च को वित्तीय वर्ष 2021-22 के आय-व्ययक से संबंधित तृतीय अनुपूरक व्यय विवरणिका उपस्थापन, वित्तीय वर्ष 2022-23 के आय-व्ययक पर सामान्य विमर्श होगा। 4 मार्च को वित्तीय वर्ष 2022-23 के आय-व्ययक पर सामान्य विमर्श एवं सरकार का उत्तर होगा. 5 और 6 मार्च को बैठक नहीं है .7 मार्च को तृतीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर वाद-विवाद एवं सरकार का उत्तर होगा। इसके बाद विनियोग विधेयक पेश होगा. 8-9-10 और 11 मार्च को वित्तीय वर्ष 2022-23 की आय व्यय के अनुदान की मांग पर वाद-विवाद तथा मतदान होगा. 12 और 13 मार्च को बैठक नहीं होगी।

14 15 16 और 17 मार्च को आय-व्एययक अनुदान मांग पर वाद-विवाद तथा मतदान ,18,19 और 20 मार्च को होली की वजह से बैठक नहीं होगी. 21 मार्च को आय व्यय अनुदान की मांग पर वाद विवाद तथा मतदान होगा. 22 मार्च को बिहार दिवस की छुट्टी है. 23 और 24 मार्च को आय-व्यय अनुदान की मांग पर वाद-विवाद तथा मतदान होगा. 25 मार्च को वित्तीय वर्ष 2022-23 के आय-व्ययक से संबंधित विनियोग विधेयक पर वाद विवाद तथा सरकार का उत्तर होगा।

विधानसभा की 26 और 27 मार्च को बैठक नहीं होगी. 28 मार्च को राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य होंगे. 29 मार्च को गैर सरकारी सदस्यों के कार्य गैर सरकारी संकल्प लिए जाएंगे. 30 मार्च को राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य होंगे.अंतिम दिन 31 मार्च को गैर सरकारी सदस्यों के कार्य गैर सरकारी संकल्प होंगे. इस तरह से विधानसभा में कुल 22 बैठक होगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026