Gopalganj News in Hindi

जिले में नवनियुक्त जीएनएम का उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

  • केयर इंडिया के सहयोग से दिया जा रहा है प्रशिक्षण
  • मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना प्रशिक्षण का उद्देश्य
  • माइक्रोप्लान के तहत सभी प्रखंडों में दिया जायेगा प्रशिक्षण

गोपालगंज: जिले में नवनियुक्त जीएनएम का पांच दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिले के सभी प्रखंडों नियुक्त जीएनएम को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। माइक्रोप्लान के अनुसार प्रखंडवार प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसको लेकर अलग-अलग तारिख तय की गयी है। अब तक दो से तीन प्रखंडों में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। गुरूवार को विजयीपुर और भोरे प्रखंड में सभी जीएनएम को केयर इंडिया के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्येक प्रखंड के जीएनएम को पांच दिवसीय प्रशिक्षण होगा। सिविल सर्जन डॉ. टीएन सिंह के निर्देश के आलोक में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. टीएन सिंह ने कहा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है। प्रशिक्षण नवनियुक्त जीएनएम के कार्यकौशल में बढ़ोतरी व क्षमता संवर्द्धन में सहायक सिद्ध होगा। इससे जिले में मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने व प्रसव के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने व प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा के सही देखरेख को बढ़ावा मिल सकेगा। उन्होंने गंभीरता पूर्वक प्रशिक्षण में भाग लेने व इससे प्राप्त अनुभव का बेहतर इस्तेमाल में कार्य के दौरान करने के लिये प्रतिभागियों को प्रेरित किया। कहा कि नवनियुक्त जीएनएम के सेवा में आने से अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना आसान होगा। इससे मरीजों का जांच व उपचार बेहतर तरीके से हो सकेगा। इस मौके पर भोरे के स्वास्थ्य प्रबंधक समीर मिश्रा, विजयीपुर के स्वास्थ्य प्रबंधक संदीप कुमार चौधरी मौजूद थे।

कार्य की गुणवत्ता में होगी सुधार

केयर इंडिया की डीटीएल मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण में कई महत्वपूर्ण पहलूओं को शामिल किया गया है। इसमें नवनियुक्त जीएनएम के पास उपलब्ध जानकारी, उनका कौशल, जरूरी प्रशिक्षण व प्रशिक्षण के उपरांत उनके कार्यकौशल में आये बदलाव पर ध्यान केंद्रित किया जाना है। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता व कार्यकौशल को बढ़ावा देने के लिये जरूरी प्रशिक्षण अनिवार्य होता है। इसे ध्यान में रखते हुए इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आने वाले समय पर इसका लाभ आम लोगों को उपलब्ध हो सकेगा।

कोविड-19 से बचाव के लिए जारी मानकों का पालन

कोविड 19 महामारी के इस दौर में संक्रमण से बचाव के सभी मानकों को ध्यान में रखकर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है जो सराहनीय है। प्रशिक्षण शिविर शारीरिक दूरी का पालन का भी ख्याल रखा जा रहा है। सभी जीएनएम व प्रशिक्षकों के द्वारा गाइडलाइंस का पालन किया जा रहा है। मास्क का उपयोग सभी के लिए अनिवार्य है। इसका पालन कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026