छपरा: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर बंगाल में हुए हमले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मशरक के महावीर चौंक पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का पुतला फूंका। वहीं जमकर नारेबाजी की। भाजपा किसान मंडल जिला मंत्री रवि रंजन सिंह उर्फ मंटू ने कहा कि बंगाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा पर हुआ हमला शर्मनाक है। ममता बनर्जी अब हिंसा और खून खराबे की राजनीति पर उतर आई हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के पुतले को सर्वप्रथम लाठी से मारते हुए , भाजपा के जयकारे लगाते हुए , पुतला दहन किया गया । ममता तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी, आदि नारों के साथ पूरा महावीर चौक गुंजनयान हो गया। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बीरबल प्रसाद ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के ऊपर हमला बहुत ही निंदनीय है इसका हम पुरजोर विरोध करते हैंl
हम बंगाल में 200 सीट लाकर बंगाल में बीजेपी की सरकार बनाएंगे। जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिंह ने बताया कि यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जिस प्रकार से तानाशाही कर रही है। वह निंदनीय एवं लोकतंत्र की हत्या हैं। कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय ने कहा कि ममता दीदी की सरकार निरंकुश सत्ता की सरकार बन गयी है वहां गृहमंत्री को राष्ट्रपति शासन लगा कर चुनाव कराने चाहिए। इस मौके पर विधानपार्षद ई सच्चिदानंद राय के प्रतिनिधि कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडे, डॉ प्रभात कुमार मिश्र, पूर्व युवा अध्यक्ष संजय तिवारी, संजय सिंह कुशवाहा, अशोक यादव अजनबी,सुमन कुमार, देव कुमार पंडित, कन्हैया सिंह, विकास कुमार सिंह ,अजीत कुमार,नंदन बाबा समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…