गोपालगंज : गोपालगंज के कुचायकोट थाने के सिरिसिया सिनेमा हॉल के समीप एनएच 28 पर बुधवार की सुबह ट्रक और कार की हुई भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद कुचायकोट थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। इसके बाद धक्का मारने वाले ट्रक और कार को जब्त कर लिया। मामले की जांच के दौरान एक मृतक की पहचान जिले के कटेया थाना क्षेत्र के सुकसेनवा गांव के जमील अहमद के पुत्र सोहराब खान के रूप में की गई। एक मृतक व एक जख्मी युवती की पहचान करने में पुलिस की टीम जुट गई है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि एक कार पर सवार होकर तीनों गोपालगंज की तरफ से कुचायकोट की ओर जा रहे थे। उधर से ट्रक गोपालगंज की ओर आ रहा था। दोनों जैसे ही कुचायकोट थाना क्षेत्र के सिरिसिया सिनेमा हॉल के समीप पहुंचे की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इससे दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि एक युवती जख्मी हो गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…