सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बनकर पूरी तरह तैयार

  • प्रतिमिनट एक हजार लीटर उत्पादन करेगा प्लांट
  • अस्पताल पहुंचे मरीजों को किल्लत महसूस नहीं

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में ऑक्सीजन को लेकर अब कोई समस्या सामने नहीं आएगी। सदर अस्पताल परिसर में पीएम केयर फंड से ऑक्सीजन प्लांट बन कर तैयार हो गया है। बस इसका उद्घाटन किया जाना बाकी है। मिली जानकारी के अनुसार आज इसका उद्घाटन किया जा सकता है। बताया जाता है कि इस प्लांट से प्रति मिनट एक हजार लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। प्लांट में हवा से ही ऑक्सीजन का उत्पादन कर टंकी में जमा किया जाएगा। एक ऐसा ही ऑक्सीजन प्लांट जिले के महाराजगंज में लगायी जा रही है। जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। वहां पांच सौ लीटर प्रति मिनट उत्पादन करने वाला ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। जिले में ऑक्सीजन प्लांट के चालू हो जाने के बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे मरीजों को इसकी किल्लत महसूस नहीं होगी।

कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की बढ़ी थी खपत

वैश्विक महामारी कोविड-19 के दूसरे वेव के दौरान काफी संख्या में ऑक्सीजन सिलिंडरों की खपत बढ़ गयी थी। सरकारी अस्पतालों की बात छोड़ दे तो प्राईवेट अस्पतालों में मरीजों के इलाज के दौरान ऑक्सीजन को लेकर थोड़ी परेशानी सामने आयी थी। जबकि पड़ोसी राज्यों में ऑक्सीजन के लिए हाहाकार मचा हुआ था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026