सिवान: पुत्र की सलामती के लिए महिलाएं आज रखेंगी निर्जला व्रत

  • संध्या में स्नान के बाद पितरों को करेंगी तेल व खरी अर्पित
  • बाजार में तरोई व तरोई पत्ता के साथ नोनी के साग की बिक्री

परवेज अख्तर/सिवान: पुत्र की सलामती को लेकर मनाए जाने वाले जिउतिया व्रत के मद्देनजर मंगलवार को बाजार में चहल-पहल दिन भर बनी रही। जिउतिया को लेकर बाजार में रौनक इस कदर बढ़ गई थी कि कई बार जाम सा दृश्य बन गया। शहर के कसेरा टोली से लेकर थाना रोड तक महिलाएं जिउतिया का माला खरीदने व सुनार के यहां माला में मोती गुथवाने के लिए पहुंचती रही। बाजार में व्रत को लेकर नोनी का साग, तरोई व तरोई के पत्ते की बिक्री जमकर होती रही। शहर में सौ रुपये से लेकर डेढ़ सौ रुपये तक तरोई की बिक्री हुई, वहीं 10 से 15 रुपये में तराई का 10 पत्ता मिल रहा था। नोनी का साग भी 50 रुपये से लेकर 60, 70 रुपये किलो तक मिल रहा था। हालांकि इसके बावजूद नोनी का साग बाजार में कम ही मिल रहा था।

वहीं केला व सेव की बिक्री जमकर हुई। इधर, जिउतिया व्रत की शुरुआत नहाय-खाय के साथ मंगलवार को हो गई। बुधवार को निर्जला व्रत रहने के साथ ही व्रती महिलाएं संध्या में नदी व तालाब में स्नान कर पितरों को तेल व खरी अर्पित कर पूजा-अर्चना करेंगी। साथ ही जिउतिया व्रत का कथा सुनेंगी। आरपीएफ मंदिर के पुजारी प्रिया बाबा ने कहा कि गुरुवार की सुबह विधि-विधान से व्रत का समापन पारण के साथ होगा। बताया कि प्रदोष काल में पूजा करना सर्वोत्तम माना जाता है। कहा कि जिउतिया का व्रत कर कथा सुनने वाली महिलाओं को भगवान जिमुतवाहन की कृपा से संतान दीर्घायु होने का वरदान प्राप्त होता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026