पचरुखी: चार दिन से लापता मासूम मिला शव, सनसनी

घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना के पड़ौली गांव से तीन दिन से लापता पांच वर्षीय आर्यन कुमार का शव घर से महज पांच सौ गज की दूर स्थित गड्ढे में मिला. मृत बच्चा पड़ौली निवासी प्रह्लाद सिंह का पांच वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार है. बताते चले कि बीते रविवार की देर संध्या मासूम अपने दरवाजे पर खेल रहा था और खेलते-खेलते वह लापता हो गया. परिजनों ने काफी दूध लेकिन उसका कहि पता नही चल सका. जिसके बाद बुधवार की सुब उसका शव घर से कुछ ही दूरी पर बरामाद की गई.ग्रामीणों की माने तो अपराधियों ने बच्चे की हत्या कर शव को उक्त गड्ढे में मिट्टी के ढेर से ढंक दिया था. जिससॆ मिट्टी गलने के बाद शव उपर आ गया. शव मिलने के बाद मृतकों में कोहराम मच गया.

परिजन दहाड़ मार कर रोने बिलखने लगे. घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी. सूचना के पश्चात थानाध्यक्ष ददन सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर शव को गड्ढे से बाहर निकाला.पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया. इस मामले में परिजनों ने बताया कि बच्चे के लापता होने के बाद पड़ौली गांव निवासी प्रह्लाद सिंह पटेल ने स्थानीय थाना में अपहरण की अशंका को ले आवेदन दिया था. सूचना के पश्चात पुलिस मामले की जांच में जुट गयी थी. इस मामले में पचरुखी थानाध्यक्ष ददन सिंह ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं थानाध्यक्ष ददन सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस काफी गंभीर है और पूछताछ की जा रही है. जल्द ही मामले को उजागर किया जाएगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026