दरौली: तीन दिन बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में तीन दिन पूर्व एक आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद आरोपी को अतिशीघ्र गिरफ्तारी की मांग आंदोलन का रूप ले लिया है. सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने सरना-शिवपुर सड़क को जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया. जानकारी के मुताबिक तीन दिन पूर्व एक तीस वर्षीय वहशी युवक ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था. उस घटना के बाद बच्ची की स्थति देख और खबर सून हर कोई का खून खौल उठा. परिजनों सहित ग्रामीणों ने उस वहशी युवक को प्रशासन से अतिशीघ्र गिरफ्तारी करने का अपील किया था परंतु तीन दिन बीतने के बाद आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार होने के बाद परिजन और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही प्रशासन से मांग किया कि अगर एक सप्ताह के भीतर उस आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो यह आंदोलन जारी रहेगा.

मुखिया ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

दरौली पंचायत के मुखिया लालबहादुर कुशवाहा ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ दुष्कर्म वाले घटना को लेकर थाना प्रभारी रितेश कुमार मंडल को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में प्रशासन से अतिशीघ्र दुष्कर्मी आरोपी को गिरफतार करने तथा फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर जिक्र किया है. उन्होंने ज्ञापन में यह भी कहा है कि अगर प्रशासन ने अतिशीघ्र कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो बड़े पैमाने पर उस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तक आंदोलन जारी रखेंगे.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

हमारी पुलिस प्रशासन टीम की पीड़ित परिवारों और आक्रोशित लोगों से हर बिंदु पर बात हो रही है. आरोपी की गिरफ्तारी करने के लिए जगह जगह छापेमारी की जा रही है. जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा तथा उसे सजा ऐसी मिलेगी की लोग याद रखेंगे.

रीतेश कुमार मंडल, दरौली थाना प्रभारी

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026