परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के पेंगवारा चंवर स्थित पोखर में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के पेंगवारा निवासी सुरेश यादव के पुत्र रंजीत यादव के रुप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक रंजीत दोपहर तीन बजे गांव के चंवर स्थित पोखरा में नहाने गया था। उस दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूबने से उसकी मौत हो गई है।
पोखरा में कूदते देख चंवर के तरफ गई एक बच्ची ने देखा और काफी देर तक जब वह बाहर नही निकला तो उसने जाकर स्वजनों को इसकी सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे तक ढूंढने के बाद शव को बाहर निकाला गया। घटना के बाद स्वजनो का रो रो कर बुरा हाल हो गया था। बताया जाता है कि मृतक रंजीत दिल्ली में रहकर तैयारी करता था। इस संबंध में पचरुखी थानाध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित के स्वजनों से आवेदन मिलने के बाद अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…