परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के पचरुखी प्रखंड में शुक्रवार को राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के लिए ग्रामीणों ने सहयोग किया। इस दौरान लोगों ने अपनी इच्छानुसार सहयोग किया। राशि संग्रह का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार साह उर्फ आडवाणी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए भक्त बढ़ चढ़कर दान दे रहे हैं। मंदिर निर्माण में देशभर के प्रत्येक परिवार की सहभागिता हो, इसलिए समर्पण निधि अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में यह प्रयास किया जा रहा है कि गरीब से गरीब व्यक्ति भी अपनी श्रद्धा भाव के साथ योगदान दे सकें। उसे भी अनुभूति हो कि राम के काम में एक ईंट उनकी भी लगी है। राशि संग्रह की टीम में समाजसेवी अवधेश साह, शशिकांत ओझा, शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष घोड़गहिया निवासी सत्यम सिंह सोनू, आरएसएस के धीरू, धर्मेंद्र सिंह पटेल, नरेंद्र मोदी समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…