शिक्षक नेता मनोज कुमार यादव को मिला “शेरे बलिया चित्तू पांडे सम्मान”, सिवान के शिक्षकों में खुशी की लहर

परवेज अख्तर/सिवान:
समाजवादी कर्मचारी कल्याण संघ (सेवा) के जिला अध्यक्ष सह बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के संयोजक मनोज कुमार यादव को शेरे बलिया चित्तू पांडे सम्मान 2021 से बलिया के सागरपाली में सम्मानित किया गया!यह सम्मान राष्ट्रीय शोषित एकता मंच द्वारा आयोजित राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर की 1012 वी जयंती के अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय मुशायरा कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह ” मे मुख्य अतिथि भैया त्रिलोकीनाथ सिंह विशिष्ट अतिथि राम बहादुर सिंह प्रवीण कुमार त्रिपाठी, कार्यक्रम अध्यक्ष अवधेश राय संयोजक बाबूलाल राजभर ने प्रदान किया.शिक्षक नेता मनोज कुमार यादव के इस उपलब्धि से सिवान के शिक्षकों में खुशी की लहर है.इस उपलब्धि पर सिवान के शिक्षक एवं शुभचिंतकों ने शिक्षक नेता मनोज कुमार यादव के घर जाकर माला पहनाकर अभिनंदन किया !प्रोफ़ेसर दीनबंधु यादव ने कहा कि बलिया की धरती पर सिवान के शिक्षक को सम्मानित किया जाना सिवान के लोग हर्षित है इससे अन्य शिक्षक व समाजसेवी प्रेरणा लेंगे और अच्छे कार्य करेंगे.

युवा साहित्यकार सह शिक्षक डॉ मन्नू राय ने कहा कि मनोज कुमार यादव शैक्षणिक कार्यों के साथ शिक्षकों के मान सम्मान की लड़ाई लड़ते रहते हैं, समाज के वंचित दलित लोगों की आवाज है यह हमेशा सामाजिक न्याय और सामाजिक समरसता की वकालत करते हैं जिसका परिणाम है कि इनके सामाजिक गतिविधियों को देखते हुए राष्ट्रीय शोषित एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राजभर ने शेरे बलिया चित्तू पांडेय सम्मान प्रदान किया यह हमारे लिए गौरव की बात है, अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि मनोज कुमार यादव को मिला सम्मान सिवान के सभी शिक्षकों का सम्मान है, आचार्य बलराम यादव प्रोफेसर संतोष कुमार ,चंडी चरण प्रसाद,संजय कुमार यादव मोहम्मद शाहिद, उपेंद्र कुमार यादव, आलम अरुण शर्मा ,शैलेश पटेल,श्रीनिवास चौधरी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे,

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026