परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी प्रखंड के अलापुर गांव स्थित मंगलम भोग राइस मिल का उद्घाटन दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि गांवों में उद्योग लगने से किसानों में खेती के प्रति रुझान बढ़ रहा है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग प्लांट लग रहे हैं। इससे किसानों के उत्पाद का उचित मूल्य मिलेगा। इनको अनाज बिक्री के लिए बाहर की मंडियों में नहीं जाना पड़ेगा। मिल के मालिक उदयभान सिंह ने कहा कि मिल लगने से किसान गेहूं, धान के साथ अन्य फसल की खेती मन लगा कर करेंगे क्योंकि अब उनके अनाज बिक्री की चिंता नहीं है।
बहुत जल्द ही फ्लावर मिल चालू किया जाएगा। साथ ही किसानों को खेती के समय खाद व बीज आपूर्ति में मदद भी करेंगे। सरसों, चना का उत्पादन किसान बढ़-चढ़ कर करेंगे तो तेल मिल और बेसन व सत्तू का भी प्लांट लगाएंगे। इससे लोगों को रोजगार के साथ स्वदेशी उत्पाद का स्वाद मिलेगा। मौके पर जिला पैक्स संघ के अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, धनंजय सिंह, चुनचुन सिंह, पंकज सिंह सहित कई लोग शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…