बड़हरिया के बाद हुसैनगंज में खाद-बीज व्यवसायी से 10 लाख की मांगी रंगदारी, दहशत

10 लाख की मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनंज थाना क्षेत्र के हुसैनगंज चट्टी स्थित एक खाद बीज व्यवसायी से बदमाशों द्वारा मोबाइल पर काल कर 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई है और रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में पीड़ित दुकानदार महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के आकोपुर निवासी अशरफी साह ने थाने में आवेदन देते हुए न्याय व सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने आवेदन में कहा है कि दो एवं चार नवंबर को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति द्वारा काल कर 10 लाख रुपये रंगदारी के रूप में मांग की गई है। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। रंगदारी की मांग के बाद पूरा परिवार दहशत में है। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी कर जांच पड़ताल की जा रही है। ज्ञात हो कि जिले में व्यवसायियों के साथ रंगदारी मांगने और विरोध करने पर उन्हें गोली मारने की घटना आम हो गई है।

दो दिन पूर्व ही बदमाशाें ने कपड़ा व्यवसायी से रंगदारी की मांग की थी और मांग पूरी नहीं होने पर उसे गोली मार कर घायल कर दिया था जिनका इलाज गोरखपुर में चल रहा है। वहीं बदमाशों ने बड़हरिया के कुंवही निवासी एक ईंट व्यवसायी बबलू सिंह से 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की है। अभी इस घटना से लोग उबरे भी नहीं हैं कि बदमाशों ने खादबीज व्यवसायी से 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग कर दी। इससे व्यवसायियों में दहशत एवं भय का माहौल कायम हो गया है। वहीं पुलिस की लचर व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश भी है। बड़हरिया व दारौंदा में बदमाशों ने व्यवसायियों को बनाया है निशाना बता दें कि बड़हरिया में पिछले एक महीने में तीन व्यवसायियों से रंगदारी की मांग की गई है। एक व्यवसायी के प्रतिष्ठान और एक पर जानलेवा हमला किया गया। इसके पूर्व दारौंदा के भीखाबांध स्थित दुकानदारों से भी बदमाशों ने रंगदारी की मांग की थी। सीमावर्ती प्रखंडों में व्यवसायियों को लगातार निशाना बनाए जाने को लेकर जिले की पुलिस पर भी प्रश्न चिह्न उठने लगे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026