✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के मंद्रापाली गांव में गुरुवार की रात मोहर्रम के आठवीं पर अजाखाना ए अबुतालिब (अ.स.) में अकीदत के साथ मजलिस का आयोजन किया गया। इस मौके जाकिरे अहलेबैत (अ.स.) जनाब नकी इमाम (वकील साहब) ने खिताब करते हुए कहा कि इमाम हुसैन की शहादत इंसानियत के लिए मिसाल है। हुसैन की शहादत ये साबित करता है कि जुल्म चाहे जिस हद तक हो सर कटा सकते हैं, लेकिन जुल्म के सामने झुक नहीं सकते। मजलिस के दौरान हजरत अब्बास का अलम मुबारक बरामद हुआ।
अलम को देखते ही सारे अजादार या हुसैन या अब्बास की सदा बुलंद करते हुए मातम करने लगे। इस मौके पर सैयद अली जाफर, वजीर हसन, शब्बर इमाम, इंजीनियर जहीर हसन, एजाज रिजवी, हादी इमाम, सादिक इमाम, नजीर अहमद, जाफर रजा, हैदर अब्बास दानिश, नय्यर अब्बास, ताबिश इमाम, असद अब्बास, तनवीर रजा, जव्वाद तकी समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…